धनबाद में धूमधाम से मनाई गयी संत शिरोमणि जलाराम बापा की जयंती, निकाली गयी भव्य झांकी

By : News11 Bharat
धनबाद में धूमधाम से मनाई गयी संत शिरोमणि जलाराम बापा की जयंती, निकाली गयी भव्य झांकी

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  श्रीश्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट ने बुधवार को संत शिरोमणि श्रीजलाराम बापा की 262वीं जयंती धूमधाम से मनाई. इस अवसर पर शास्त्री नगर स्थित जलाराम बापा के मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ भव्य झांकी  निकाली गई. इसमें समाज की महिलाओं ने कलश उठाकर नगर भ्रमण करते हुए गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला पहुँची. 

तत्पश्चात जलाराम बापा का महाप्रसाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. इस अवसर पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो सपत्नी सावित्री देवी के साथ पहुँचे और जलाराम बापा का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, उद्योगपति सुरेंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल, भाजपा नेता कुंभनाथ सिंह भी पहुंचे और जालाराम बापा का आशीर्वाद प्राप्त किया. जलाराम भक्ति मंडल के अध्यक्ष नितिन भट्ट एवं सचिव मनोज पंड्या ने सभी को सम्मानित किया. 

कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश चावड़ा, किशोर परमार, परेश चौहान, लक्ष्मी कांत चावड़ा, भरत दोशी, नीलेश चौहान, जयेश रावल, दीपेश याज्ञनिक, भावेश ठक्कर, यमेश त्रिवेदी, पीयूष वेगड़, शैलेष पंड्या, लक्ष्मी बेन ठक्कर, शोभना बेन ठक्कर, श्वेता ठक्कर, दीपेश धनानी, कमलेश त्रिवेदी, गीता चौहान, कृष्णा सोलंकी, इंदिरा यादव, हिमांशी चावड़ा, निधि चावड़ा, वंशिका यादव, सुहासिनी चौहान, कोमल गांधी, मीरा परमार, दीप्ति नईसा वेगड़, उषा पटेल, सोनी चौहान, हीरल दोशी, टियारा चौहान सहित अन्य भक्तों का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: गया की टिकारी विधानसभा में हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, सिर पर लगी चोट

संबंधित सामग्री

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत