नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: बसिया में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के नाम से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. इन दिनों बसिया के सभी ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में पुराने बिजली मीटर के जगह पर नए स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मी उन्हें मीटर लगाने के बदले ₹200 प्रति मीटर की मांग कर रहे हैं. ऐसा ही मामला बसिया के दीवान टोली गांव में सामने आया जहां ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मी स्मार्ट मीटर लगाकर ₹200 ले लिए. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वह अत्यंत गरीब है उनके पास पैसे भी नहीं है पर स्मार्ट मीटर लगाने है कर्मियों ने कहा कि ₹200 देने ही पड़ेंगे.
यह मामला सिर्फ बसिया के एक गांव की नहीं है बसिया के भागीडेरा में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और ग्रामीणों से ₹200 लिए गये है. भगीडेरा गांव के ग्रामीण सह व्यापारी सुखदेव साहू ने बताया कि उनसे स्मार्ट मीटर लगाने आए लोगों ने ₹200 लिए जब उन्हें स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद पर्ची दी गई उसमें निशुल्क लिखा हुआ था, तब सुखदेव साहू ने कर्मियों से अपने पैसे वापस मांगे तो कर्मियों ने उनसे बदतमीजी से बात की और पैसे भी वापस नहीं किया. भागीडेरा निवासी गोवर्धन साहू ने भी बताया कि उनके यहां दो स्मार्ट मीटर लगाया गया जिसके लिए उनसे 400 रु लिए गए. जिस स्मार्ट मीटर को निशुल्क लगाना है उसे निशुल्क न लगाकर गरीब ग्रामीणों से अवैध पैसे लिए जा रहे हैं. ऐसे कांट्रेक्टर पर कड़े से कड़े करवाई प्रशासन को करनी चाहिए ताकि एक मिसाल कायम हो सके.
यह भी पढ़ें: ससुराल में खूनी तांडव मचाने वाला दामाद गिरफ्तार, चाकू से हमला करने के बाद जपला भाग गया था आरोपी