हत्या-आक्रोश

JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क जाम

आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,  मुआवजे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क जाम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में सुरक्षा गार्ड विनोद पांडे की गोली मारकर की गई हत्या के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा. घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बाईपास रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए.

​सड़क जाम होने के कारण बाईपास रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में पुलिस की गश्ती न के बराबर है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. प्रदर्शनकारी परिजनों के लिए उचित मुआवजे और कातिलों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग पर अड़े थे.

परिसर मालिक के आश्वासन पर बनी बात

​मामले को बढ़ता देख JMP परिसर के मालिक और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. वार्ता के दौरान JMP परिसर के मालिक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. इसके साथ ही मृतक गार्ड की वृद्ध माता के जीवन-यापन और दवाई के खर्च के लिए हर महीने 6,000 रुपये की पेंशन राशि देने का लिखित आश्वासन दिया.

पुलिस ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

​प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस की विशेष टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मालिक द्वारा दी गई राहत राशि और पुलिस प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया और सड़क जाम हटाया. फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की छानबीन जारी है.

यह भी पढ़ें: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सदर अस्पताल रामगढ़ में कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले