डैम का फाटक खुला

लगातार मूसलाधार बारिश से बढ़ा डैमों का जलस्तर, झारखंड के 6 प्रमुख डैमों के खोले गए फाटक 

रामगढ़ स्थित पतरातू डैम के दो गेट खोले गए हैं, वहीं रांची के कांके और गोंदा डैम से भी पानी की निकासी की गई है.

By : Dipali Kumari
लगातार मूसलाधार बारिश से बढ़ा डैमों का जलस्तर, झारखंड के 6 प्रमुख डैमों के खोले गए फाटक 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राज्यभर में विभिन्न जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है. कई जगहों पर डैमों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच डैमों के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पतरातू, कांके, गोंदा, तेनुघाट, चांडिल और गरगा डैम का फाटक खोल दिया गया है. सभी डैमों से फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है. 

रामगढ़ स्थित पतरातू डैम के दो गेट खोले गए हैं, वहीं रांची के कांके और गोंदा डैम से भी पानी की निकासी की गई है. इधर बोकारो के तेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट खोलकर करीब 9 हजार 710 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है. वहीं, चांडिल डैम के नौ गेट एक-एक मीटर तक खोले गए हैं, जिससे स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ा है.

लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के बीच निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. लोगों से नदी और तेज बहाव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से कट जायेगा नाम! झारखंड में SIR की अंतिम तिथि करीब, 30 सितंबर से पहले जमा करें फॉर्म

संबंधित सामग्री

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले