कैबिनेट का बड़ा फैसला: सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार किसानों को मिलेगा 43 करोड़ का बकाया, मिल चालू होने का रास्ता साफ

गोपालगंज के सासामूसा चीनी मिल से जुड़े 14 हजार गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य कैबिनेट ने 42.99 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को मंजूरी दे दी है।

By : sawan kumar
कैबिनेट का बड़ा फैसला: सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार किसानों को मिलेगा 43 करोड़ का बकाया, मिल चालू होने का रास्ता साफ

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पूजा शर्मा ( संवाददाता ) / पटना -  गोपालगंज के सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में किसानों के वर्षों पुराने बकाये के भुगतान के लिए 42.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से न केवल किसानों को उनका हक मिलेगा साथ ही बंद पड़ी मिल के दोबारा शुरू होने और सूबे में 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का रास्ता भी साफ हो गया है। 

हाईलाइट्स - 

  •  राज्य कैबिनेट ने सासामूसा चीनी मिल के किसानों के बकाया भुगतान के लिए 42.99 करोड़ रुपये मंजूर किए।
  •  इस निर्णय से 14 हजार गन्ना किसानों को वर्षों से लंबित ईख मूल्य का भुगतान मिलेगा।
  •  सरकार का मानना है कि भुगतान के बाद किसान फिर से गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  •  बकाया भुगतान से बंद पड़ी सासामूसा चीनी मिल के पुनः संचालन की संभावना मजबूत हुई।
  •  मिल के चालू होने से क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा।
  •  गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया।

 
कैबिनेट की इस हरी झंडी के बाद लंबे समय से अपने बकाये का इंतजार कर रहे किसानों को अब उनके ईख मूल्य का भुगतान किया जाएगा। सरकार का स्पष्ट मानना है कि इस भुगतान से किसानों की आमदनी में इजाफा होगा और वे फिर से गन्ने की खेती की ओर लौटेंगे। गन्ने की खेती दोबारा शुरू होने से चीनी मिल के फिर से चालू होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। 

किसानों के हित में है यह फैसला: गन्ना उद्योग मंत्री

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित एवं कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिलों का पुनः परिचालन तथा नई चीनी मिलों की स्थापना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। NCLT में लंबित मामलों के शीघ्र समाधान एवं मिलों के संचालन हेतु सरकार विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है, जिससे गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा तथा राज्य में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। सासामूसा चीनी मिल के किसानों का बकाया भुगतान हमारी प्राथमिकता सूची में था। कैबिनेट से मिली इस मंजूरी के बाद जल्द ही 14 हजार किसानों के खातों में उनके हक का पैसा जाएगा। इससे न सिर्फ हमारे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि मिल चालू होने से गोपालगंज और आसपास के इलाकों में रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।"

रीगा की तर्ज पर सासामूसा में भी सफलता की उम्मीद

राज्य सरकार की इस वृहद योजना से नये चीनी मिल की स्थापना होगी, जिससे राज्य में चीनी के साथ-साथ इथेनॉल और बिजली के उत्पादन में भी भारी बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले सीतामढ़ी स्थित रीगा चीनी मिल के किसानों के बकाये के लिए भी 51.31 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। एनसीएलटी कोर्ट के फैसले के बाद रीगा मिल का चालू होना संभव हो सका और किसानों को वर्ष 2025 में उनके बकाये का वास्तविक भुगतान कर दिया गया। रीगा की इसी कामयाबी को अब सासामूसा में दोहराने की पूरी तैयारी है।

इसे भी पढ़ें -  सावन कुमार ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया अंडर-18 एशियन हॉकी का स्वर्ण पदक

संबंधित सामग्री

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। 

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: खाना खाने घर जा रहे व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: खाना खाने घर जा रहे व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर

गोपालगंज में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। तस्करों के अलग-अलग तरीकों से छिपाकर और दूसरे जिलों तक पहुंचाई जा रही शराब को लगातार जब्त किया जा रहा है। 

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 की मौत

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 की मौत

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

खाली कराई गई सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ जमीन, 35 दिनों तक चला अभियान

खाली कराई गई सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ जमीन, 35 दिनों तक चला अभियान

गोपालगंज के हथुआ स्थित सबेया परित्यक्त एयरफील्ड से जुड़ी रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की गई है।