BJP ने युमनाम खेमचंद सिंह को चुना विधायक दल का नेता, होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री 

By : Ark Sahuliyar
BJP ने युमनाम खेमचंद सिंह को चुना विधायक दल का नेता, होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री 

न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मणिपुर विधानमंडल दल की बैठक के दौरान युमनाम खेमचंद सिंह को अपना विधायक दल का नेता चुना. यह फैसला पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन खत्म होने से कुछ दिन पहले, आज शाम राष्ट्रीय राजधानी में हुई एक बैठक के बाद लिया गया है. ऐसे में ये साफ हो गया है कि युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. 

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद राज्य में NDA सहयोगियों की भी बैठक होगी. मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और बाद में पिछले साल अगस्त में संसद ने इसे छह महीने के लिए और बढ़ा दिया था. मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में NDA सहयोगियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है. कुकी और मेइतेई जातीय समूहों के बीच जातीय तनाव के बाद राज्य में महीनों तक रुक-रुक कर हुई हिंसा के बाद एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी, 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- सम्पूर्ण, समावेशी और विकास को बढ़ावा देने वाला बजट: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

संबंधित सामग्री

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।