CM हेमन्त सोरेन से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा व गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात 

मुख्यमंत्री को  गुरुनानक देव जी महाराज के 556 वाँ प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए किया सादर आमंत्रित 

By : Ark Sahuliyar
CM हेमन्त सोरेन से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा व गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची  तथा गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की. 

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को गुरुनानक देव जी महाराज के 556 वाँ प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर, कॉलोनी, रातू रोड की ओर से आयोजित होने वाले भव्य नगर- कीर्तन एवं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया. 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा, मेन रोड, रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश जी मिड्ढा, द्वारिका दास मुंजाल, सुरजीत सिंह सलूजा, प्रीतम सिंह गोपी,  अनूप सिंह गिरधर, जीतू अरोड़ा, हरीश मिड्ढा एवं अमरजीत सिंह शामिल थे.

ये भी पढ़ें- प्रदेश भाजपा ने 4  नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण किया सस्पेन्ड 

 

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.