Jharkhand Weather: झारखंड में नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड, रांची और लातेहार में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड, रांची और लातेहार में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने इस बार लोगों को हैरान कर दिया हैं. राजधानी रांची में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं. सुबह-शाम का तापमान लगातार गिर रहा है और लोग खांसी, जुकाम और सर्दी से जूझ रहे हैं. हाल ऐसा है कि लोग अब 3-3 जैकेट पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में अचानक 6-7 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया हैं.

शीतलहर की चेतावनी
झारखंड में शीतलहर का असर सबसे अधिक पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में देखा जा रहा हैं. मौसम विभाग (IMD) ने इन जिलों के लिए 11 नवंबर सुबह 8:30 बजे से 12 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर सुबह 7:00 बजे से पहले और शाम 7:00 बजे के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह दी हैं.

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से झारखंड में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया हैं. आने वाले 24 घंटों में ठंड और बढ़ सकती हैं. लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया हैं. जिले में लोग हर चौक-चौराहे पर अलाव सेकते हुए नजर आ रहे हैं. शाम के 8:00 बजे के बाद सड़कों पर मानो सन्नाटा छा जाता हैं. सिमडेगा और गढ़वा में भी लोगों का यही हाल हैं.

यह भी पढ़े: दिल्ली में धमाके के बाद झारखंड सहित पूरे देश भर में हाई अलर्ट

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.