Jharkhand Weather: फरवरी में धूप ने दी गर्मी की दस्तक, दक्षिणी जिलों में 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: फरवरी में धूप ने दी गर्मी की दस्तक, दक्षिणी जिलों में 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में फरवरी का महीना अब गर्मी के साथ दस्तक दे रहा हैं. राजधानी रांची में दोपहर के समय तापमान ऐसा हो गया है कि लोग स्वेटर पहनना भी छोड़ चुके हैं. हल्की धूप में खड़े होने पर गर्मी के साथ पसीना भी दिखाई दे रहा हैं. यही हाल जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, देवघर और गोड्डा जैसे जिलों का भी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के अधिकांश दक्षिणी जिलों में अब गर्मी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली हैं.

विशेषकर पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं. दोपहर के समय यहां स्वेटर पहनने की बिल्कुल जरूरत नहीं हैं. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होती है, इसलिए पतली स्वेटर या जैकेट काम आ सकती हैं. न्यूनतम तापमान भी इन जिलों में लगभग 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

जंगल वाले इलाके में अभी भी ठंड बनी हुई
वहीं झारखंड के जंगल और ऊंचाई वाले इलाके जैसे गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में अभी ठंड की झलक हैं. इन जिलों में सुबह और शाम में कंकरी ठंड महसूस हो रही हैं. गुमला जिले में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी जिलों में दिन के समय धूप में गर्मी बढ़ सकती है, इसलिए धूप में लंबा समय बिताने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. जंगल वाले और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव जारी रहेगा. फरवरी का महीना अब झारखंड में गर्मी और ठंड दोनों का मिश्रण लेकर आया हैं. जहां दक्षिणी जिलों में दिन के समय गर्मी का असर दिखाई दे रहा है, वहीं जंगल और ऊंचाई वाले इलाकों में अभी ठंड का अहसास हैं. 

यह भी पढ़े: गल्फ देश से फरार हुआ कुख्यात प्रिंस खान, पाकिस्तान पहुंचने की आशंका
 
संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.