बोकारो थर्मल प्लांट में संकट के बादल, वरीय महाप्रबंधक ने कहा छाई ट्रांसपोर्टिंग सुचारू नहीं, तो बन्द हो जाएगा प्लांट

112 दिनों से बंद है छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य

By : News11 Bharat
बोकारो थर्मल प्लांट में संकट के बादल, वरीय महाप्रबंधक ने कहा छाई ट्रांसपोर्टिंग सुचारू नहीं, तो बन्द हो जाएगा प्लांट

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:  डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट का संकट कम नहीं हो रहा है. एस पौंड में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हुए 112  दिन पूरा हो गया है. हाइवा कोयलांचल एसोसिएशन के बैनर तले स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों ने भाड़ा बढ़ोतरी एवं रोजगार की मांग को लेकर 15 जुलाई से एस पौंड में आंदोलन शुरू किया था  और  छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर दिया था. डीवीसी के चंद्रपुरा  डायरेक्टर बंगला में  बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ के उपस्थित में 1 नवम्बर को हुए समझौता वार्ता में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू करने पर सहमति बन गई है.

इस सम्बन्ध में बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताए कि पुराना ठिकेदार का कार्य अवधि समाप्त होने के कारण नए ठेकेदार ने छाई  ट्रांसपोर्टिंग का कार्य निविदा लिया है.  परंतु नए ठेकेदार ने अभी तक ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू नहीं किया है. नए ठेकेदार अगर सोमवार तक छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य शुरू नहीं करेगा तो प्लांट की मुश्किल बढ़ जाएगी और मंगलवार से  प्लांट से विद्युत का उत्पादन बन्द करना पड़ सकता है. 

बता दें कि 15 जुलाई से हाइवा कोयलांचल एसोसिएशन के बैनर तले विस्थापितों ने छाई ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा में बढ़ोत्तरी एवं विस्थापितों को रोजगार देने की मांग को लेकर बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बंद कर रखा था जिसका असर समझौता वार्ता सफल होने के बाद भी जारी है.

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन और ममता बनर्जी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे- अग्निमित्रा पॉल ने  बोला बड़ा हमला

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज 

हमलावरों ने पुलिस वैन से हिमांशु सिंह को बाहर खींचकर उन पर हमला किया था.

अवैध हथियार रखने के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल

अवैध हथियार रखने के आरोप में एक को पुलिस ने भेजा जेल

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.